Monsoon Household Safety Shield/मानसून के घरेलू सुरक्षा कवच


Monsoon Household Safety Shield   
मानसून के घरेलू सुरक्षा कवच  



   बारिश की बूंदें ढेर सी बीमारियाँ भी लेकर आती हैं| मौसम में आया अचानक परिवर्तन आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालता है| ऐसे में अपने खान-पान में कुछ खास चीजों को शामिल करके आप सेहत और बारिश दोनों का मजा ले सकते हैं| आइये जानते हैं मानसून के घरेलू सुरक्षा कवच के बारे में जिन्हें लेकर आप स्वस्थ तो रहेंगे ही, साथ ही आप मानसून में खुल कर मस्ती भी कर सकेंगे--   



     कुछ ऐसी घरेलू चीजें हैं जिन्हें आप “Monsoon Household Safety Shield/मानसून के घरेलू सुरक्षा कवच” के रूप में स्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें प्रमुख निम्नलिखित हैं—

     (1)- नीम भगाए बीमारी
                    नीम एक ऐसी औषधि है जिसको हम Monsoon Household Safety Shield/ मानसून के घरेलू सुरक्षा कवच के रूप में स्तेमाल करते हैं| नीम का उल्लेख आयुर्वेद में भी मिलता है| नीम के वृक्ष का हर भाग, हर रूप में आपके लिए लाभकारी है| मलेरिया में नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे सेंकने से फाइदा होता है| नीम की पत्तियों और छाल का उपयोग त्वचा रोगों में लाभदायक होता है| बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी कई परेशानियों से निजात पाने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाने से बहुत ही फाइदा होता है| नीम का तेल भी त्वचा रोगों में रामबाण का कम करता है| दांत दर्द या मुंह में इन्फ़ैकशन होने पर नीम के पानी से गरारे करना अति हितकारी होता है|
  (2)- करेला दूर करे खुजली                  
                                               
  करेला भी Monsoon Household Safety Shield/मानसून का सुरक्षा कवच है| करेले में भी कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते हैं | डायबटीज़ नामक बीमारी में तो करेला किसी अमृत से कम नहीं है| करेले में विटामिन ए, बी और सीभरपूर मात्रा में होता है|बरसात के मौसम में करेले का जूस दाद, खाज, खुजली जैसे त्वचा रोगों को दूर करने में मदद करता है| बरसात में अकसर पेट संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं,ऐसे में करेला काफी लाभदायक रहता है| करेले की सब्जी खाने से आप कई तरह के मौसमी रोगों से बचे रह सकते हैं|
    (3)- तुलसी से गायब हो सर्दी
               
                                                       
   तुलसी की ना केवल पूजा ही की जाती है, बल्कि यहMonsoon Household Safety Shield/ मानसून का प्रमुख सुरक्षा कवच भी है| बारिश में जोने वाले कई तरह के बुखार में ये दवा का काम करती है| तुलसी के पत्तों का पाउडर इलायची के पाउडर के साथ लेने से बुखार कम होता है|गले में खराश होने पर तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर गरारे करने से लाभ होता है| सांस संबंधी समस्याओं और किडनी में छोटी पथरी होने पर तुलसी के नियमित सेवन से लाभ मिलता है| सर्दी-खांसी और जुखाम में तुलसी की पत्तियों को चाय में डालकर पीने से बहुत ही आराम मिलता है|
 (4)- हल्दी मानसून का एंटीसेप्टिक
                                                       
  हल्दी भी Monsoon Household Safety Shield/मानसून का घरेलू सुरक्षा कवच है| हल्दी शरीर के आंतरिक और बाहरी रोगों में एक एंटिसेप्टिक का काम करती है| पेट के कीड़ों को खत्म करने, त्वचा रोगों से निजात दिलाने तथा घाव के लिए हल्दी एंटिसेप्टिक का काम करती है| बरसात के मौसम में भी कई तरह के इन्फ़ैकशन से  बचने में हल्दी मदद करती है|                            
  
(5)- जामुन बढ़ाए पाचनशक्ति   
 प्रकृति ने जामुन को कई खूबियाँ दी हैं| जामुन मे विटामिन-बी और सी प्रायप्त मात्रा में पाया जाता है| बी समूह के विटामिन हमारे नर्वस सिस्टम के लिए उपयोगी होते हैं और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है| बारिश के मौसम मे इन पोषक तत्वो की बहुत अधिक आवश्यकता होती है, क्योंकि बीमारियाँ हमे चारों ओर से घेरे होती हैं| जामुन पेट के रोगों मे भी लाभदायक रहता है| बरसात के दिनो मे जब हमारी पाचन क्षमता कमजोर पड़ जाती है तो जामुन पाचन क्षमता को ठीक करता है| अतः जामुन भी Monsoon Household Safety Shield/मानसून का एक सुरक्षा कवच है|
   
(6)- पोषण भर दे मक्का  
                                                       
 सबसे महत्वपूर्ण जो Monsoon Household Safety Shield/मानसून का सुरक्षा कवच है वह है मक्का| मक्का में विटामिन-ए,बी,,फास्फोरस, पोटैशियम, कैलशियम, आयरन, आर्गैनिक अम्ल, फैट और प्रोटीन पाया जाता है| एक अकेले मक्का में ही इतने सारे पोषक तत्व एक साथ में हमें मिल जाते हैं, तो बरसात के मौसम में उपलब्ध इस मक्का का भरपूर फाइदा हमे उठाना चाहिए| बारिश के दिनों में भुना भुट्टा सभी को अच्छा लगता है और स्वस्थ के लिए भी लाभदायक होता है| मक्के का गरम सूप तो हर मौसम में स्वास्थ्यवर्धक होता है| अतः हमें मानसून में मक्के का खूब सेवन करना चाहिए|
  
(7)- इन्फ़ैकशन से बचाए दूध  
                                                       
 दूध और छाछ भी Monsoon Household Safety Shield/मानसून के सुरक्षा कवच के रूप में प्रमुख खाद्य होते हैं| छाछ या मट्ठा जहां हमारी पाचन-क्रिया को दुरुस्त करता है, वहीं बरसात के मौसम में रोजाना एक गिलास गर्म दूध इन्फ़ैकशन से लड़ने में हमारी मदद करता है|
  दोस्तो यदि ऊपर बताई गयी चीजों का हम नियमित रूप से सेवन करते रहते हैं, तो मानसूनी बीमारियाँ हमारे ऊपर हमला नहीं कर पाएँगी| अतः ये चीजें हमारे लिए Monsoon Household Safety Shield/मानसून के सुरक्षा कवच के रूप में काम करती हैं|
  दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट "Monsoon Household Safety Shield/मानसून के घरेलू सुरक्षा कवच"| अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक और कमेंट जरूर करें| अगर आप चाहते हैं की इसी तरह के नए-नए पोस्टों के बारे मे और पढ़ने को मिले तो इसके लिए हमारी "घरेलू इलाज/ home remedies" की website yourghareluilaaj॰blogspot.com को जरूर subscribe करें, जिससे आपको हमारे नए पोस्टों के बारे मे लेटैस्ट अपडेट मिलती रहे|  हमारी yourghareluilaaj.blogspot.com को सोसल मीडिया पर भी सेयर कर सकते हैं| आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे कुछ और जानकारी भरे विषय के साथ| धन्यवाद||   


                                                                                                                                 धन्यवाद | 
        

Comments

Popular posts from this blog

Pain / दर्द