Home remedy for acne or pimples/मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज

Home remedy for acne or pimples
मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज

   सुंदरता तो भगवान का वरदान है, और सुंदर दिखना किसको पसंद नहीं होता| आप अपनी सुंदरता में चार चाँद लगाने के लिए तरह –तरह के प्रयास किया करती हैं| पर यदि आपकी सुंदरता में दाग लग जाए तो क्या होगा? जी हाँ, कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से आपकी सुंदरता बिगड़ जाती है और आकर्षक दिखने के सपने टूटने लगते हैं| उन्हीं में से एक है आपके मासूम चेहरे पर मुँहासे या पिंपल्स हो जाना| कभी –कभी तो ये मुँहासे इतनी तकलीफ देते हैं कि आपका चमकता –दमकता चेहरा ही खराब करके रख देते हैं
                                   
                 
Causes of acne or pimples
मुँहासे या पिंपल्स होने के कारण
 
  मुँहासे या पिंपल्स होने के कई कारण होते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में यह समस्या उग्र रूप धारण कर लेती है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा तैलीय हो जाती है और मुँहासे या पिंपल्स अधिकतर तैलीय त्वचा में ही होते हैं| इसके साथ- साथ इस मौसम में जीवाणु बहुत तेजी के साथ पनपते हैं, जिससे शरीर में किसी भी प्रकार का संक्रमण आसानी से हो जाता है| अतः यदि आप कुछ सावधानियाँ बरतें तो मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज कर सकती हैं|

Home remedy for acne or pimples
मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज
 
  आप निम्नलिखित तरीकों से मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज कर सकती हैं—
ü चूंकि मुँहासे या पिंपल्स तैलीय त्वचा मे अधिक होते हैं, अतः आपको अपनी त्वचा को साफ एवं तेलरहित रखना चाहिय| आपको 2-3 बार मिंट युक्त फेस वॉश से चेहरे को धोना चाहिए, इससे त्वचा साफ भी रहेगी और उससे अतिरिक्त चिकनाई भी दूर हो जाएगी| मिंट या पुदीना एंटीसेप्टिक होता है और यह मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज भी है|
                 
           
ü आप नीम एवं पुदीने की पत्तियाँ से भी मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज कर सकते हैं| कुछ नीम एवं पुदीने की पत्तियाँ लें| उन्हें पानी मे उबालें| जब पानी आधा रह जाए तो उस पानी को छान लें| ठंढा होने पर फ्रिज मे रख दें| इस पानी से दिन मे 4-5 बार चेहरा साफ करें| जो पत्तियाँ बचेंगी, उन्हें पीस कर मुंहासों पर लगाएँ| 15-20 मिनट बाद पानी से धो दें| इससे मुँहासे या पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाएंगे|
ü जिस समय चेहरे पर मुँहासे या पिंपल्स ना हों, तब आप स्क्रब का स्तेमाल करें| इससे व्हाइट हैड्स एण्ड ब्लैक हैड्स आदि कम हो जाएंगे|
ü यदि चेहरे पर मुँहासे हों, तो किसी प्रकार का स्क्रब ना लगाएँ और मुँहासे को हाथ से बिलकुल भी ना फोड़ें, वरना ये निशान छोड़ देंगे|
ü  अधिक मसालेदार, तला हुआ खाना, चॉकलेट, पेस्ट्री, कोल्डड्रिंक्स, आचार आदि से दूर रह कर ही आप मुँहासे या पिंपल्स से निजात पा सकते हैं|
ü दोस्तों हो सके तो 20-25 दिन में एक बार ओज़ोन क्लोजिंग करवा लें| इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा|

Homemade face pack to improve acne or pimples
मुँहासे या पिंपल्स वाली त्वचा को निखारते घरेलू फेस पैक
कुछ ऐसे फेस पैक हैं जिनको आप स्वयं तैयार करके उनसे मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज कर सकते हैं-
                                
(A)- टमाटर नींबू फेस पैक/Tomato Lemon Face Pack -
  एक कटोरी में एक टमाटर का पेस्ट और चार- पाँच बूंद नीबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ| अपनी उँगलियों की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएँ और हल्के हाथो से चेहरे की मसाज करें| इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद चेहरा साफ कर लें| इस फेस पैक से चेहरे की त्वचा में कसाव आएगा और त्वचा मुलायम व चमकदार बनेगी|
(B)- पत्तागोभी और खमीर फेस पैक/
Cabbage and Yeast Face Pack-
  एक चम्मच शहद, पत्तागोभी के दो तीन पत्ते और दो चम्मच खमीर या दही ग्राइंडर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें| फिर इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें| फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें| इस फेस पैक से त्वचा की रंगत में निखार आ जाएगा|
(C)- खुबानी ऑलिव ऑयल फेस पैक/
Apricot Olive Oil Face Pack-
 एक कटोरी में मध्यम आकार का खुबानी और दो तीन चम्मच गुनगुना ऑलिव ऑयल डालकर पेस्ट तैयार कर लें| इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएँ| आपका चेहरा खिल उठेगा| यह नुस्खा सर्दियों में या खुश्क त्वचा वालों के लिए अति उपयोगी है|
(D)- पत्तागोभी ऑलिव ऑयल फेस पैक/Cabbage Olive Oil Face Pack-
 पत्तागोभी के पत्तों को कुछ देर थोड़े से ऑलिव ऑयल में डुबोकर रखें| अब इस पत्ते पर नीबू का रस डालें और पत्ते को अपने चेहरे पर रख कर चेहरे को गीले पेपर टॉवल से ढक लें| 10 मिनट बाद पत्ते को हटाएँ और रुई की मदद से चेहरे पर से ऑलिव ऑइल को हटा दें| गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें| आपका चेहरा दमकने लगेगा| यह पैक सामान्य त्वचा वालों के लिए है|
(E)- जौ पपीता फेस पैक/Barley Papaya Face Pack-
 अगर चेहरे की रंगत खराब हो गई है तो जौ पपीता फेस पैक उसे ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है| पके हुए पपीते को छील कर काटें और बीज निकाल दें| पपीते के कुछ टुकड़ों को एक कटोरी में डालकर मैश करें और उसमें एक चम्मच जौ का आटा, एक नींबू का रस और दो अंडे की सफेदी डालकर पेस्ट तैयार करें| इस फेस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें| यह नुस्खा सामान्य व तैलीय दोनों त्वचा के लिए है|
इस प्रकार दोस्तो हम मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज करके अपने चेहरे को चमकदार भी बना सकते हैं और आकर्षक भी दिख सकते हैं|
   दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट "मुँहासे या पिंपल्स का घरेलू इलाज/Home remedy for acne or pimples "| अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक और कमेंट जरूर करें| अगर आप चाहते हैं की इसी तरह के नए-नए पोस्टों के बारे मे और पढ़ने को मिले तो इसके लिए हमारी "घरेलू इलाज / Home Remedies" की website yourghareluilaaj.blogspot.com को जरूर subscribe करें,जिससे आपको हमारे नए पोस्टों के बारे मे लेटैस्ट अपडेट मिलती रहे|  हमारी website yourghareluilaaj.blogspot.com को सोसल मीडिया पर भी सेयर कर सकते हैं| आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे कुछ और जानकारी भरे विषय के साथ| धन्यवाद||   

    
        


Comments

Popular posts from this blog

Pain / दर्द