Home remedy for arthritis "Cinnamon"/गठिया रोग का घरेलू इलाज "दालचीनी"

Home Remedies for ''Cinnamon''
गठिया रोग का घरेलू इलाज “दालचीनी”
        

                           
  जब हड्डियों के जोड़ों में यूरिक एसिड जमा हो जाता है, तो वह गठिया का रूप ले लेता है| अक्सर उम्र बढ्ने के साथ लोगों को गठिया का सामना करना पड़ता है|
                                           

 गठिया होने पर रोगी के एक या कई जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न हो जाती है| जोड़ों में गाठें जैसी बन जाती हैं और कुछ चुभने जैसा दर्द होता है| इस रोग के बढ़ जाने पर रोगी को चलने फिरने के साथ-साथ हिलने-डुलने में भी तकलीफ होने लगती है| गठिया रोग का प्रभाव सबसे ज़्यादा घुटनों, नितंबों व मेरु की हड्डियों में होता है, फिर बाद में कोहनी, कलाई, टखनों और कंधों पर भी इसके प्रभाव दिखाई देने लगते हैं| गठिया रोग को ठीक करने के लिए बहुत सारे घरेलू नुस्खे अपनाए जाते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है- दालचीनी का सेवन|

Home remedies for arthritis ''Cinnamon''
 गठिया रोग का घरेलू इलाज “दालचीनी” 
                
 दालचीनी दक्षिण भारत का एक खास पेड़ है| इस पेड़ की छाल को औषधियों और मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| दालचीनी की उपयोगिता इतनी है कि खाने में मसाले के अतिरिक्त इसका स्तेमाल माउथवाश से लेकर पेस्ट कंट्रोल जैसे कामों तक में किया जाता है| इसके साथ ही कैंडी बनाने में तो खासतौर पर इसका स्तेमाल होता है| सर्दियों में ये और अधिक गुणकारी हो जाती है| जब बात गठिया रोग के घरेलू इलाज/Arthritis Home Remedies की होती है तो दालचीनी का नाम सबसे पहले आता है| प्राचीन काल से जोड़ों के दर्द के लिए एक आयुर्वेदिक इलाज के रूप में दालचीनी का इस्तेमाल होता आया है| दालचीनी मे एक ऐसा तत्व शामिल है जो सूजन विरोधी होता है| ये गठिया रोग के लिए जिम्मेदार सूजन को कम करके दर्द से राहत पहुँचाती है| दालचीनी जीवाणु रोधी के रूप में भी काम करती है| ओस्टेओक्लास्ट्स नामक कोशिकावों की गतिविधियां बढ्ने से हड्डियों को नुकसान पहुंचता है| दालचीनी इस गतिविधि को रोकती है और हड्डियों के होने वाले नुकसान को कम कर देती है|

Method of use of cinnamon
 दालचीनी के उपयोग का तरीका
  गठिया रोग का घरेलू इलाज दालचीनी है, पर इसका कैसे उपयोग करना है, आइये जानते हैं—
ü  यदि आपको गठिया रोग है तो 

डेढ़ चम्मच दालचीनी पाउडर मे एक चम्मच शहद मिला लें|
रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करे| एक सप्ताह सेवन करने के बाद इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा| जो लोग गठिया रोग की वजह से चलने-फिरने मे असमर्थ हो गए हैं, वो भी इस तरह दालचीनी के प्रयोग से चलने-फिरने लायक हो जाएंगे|
ü  जिन लोगो को गठिया रोग हो गया है उन लोगो के लिए यह सलाह है कि, दालचीनी पाउडर में कुछ बूंदें पानी की मिला लें| पानी मिले इस पाउडर का एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें| जिन जोड़ों पर गठिया का असर हो, इस पेस्ट को उन पर लगा कर मुलायम कपड़े से ढक दें, ताकि वो लंबे समय तक लगा रहे| इससे गठिया में सूजन व दर्द से बहुत ही आराम मिलता है|
ü  यदि आप गठिया रोग से पीड़ित हैं तो, 250 ग्राम दूध व उतने ही पानी में दो लहसुन की कलियाँ,एक चम्मच सोंठ या हरड़ तथा एक चम्मच दालचीनी और एक चम्मच हरी इलायची डालकर उसे अच्छी तरह से धीमी आंच पर पकाए| जब पानी जल जाए, तो उस दूध को पिए, गठिया रोगियों को बहुत जल्द ही फाइदा होगा|

  ये तो था गठिया रोग का घरेलू इलाज दालचीनी के सेवन का तरीका और इससे गठिया रोग में होने वाले फाइदे, पर ऐसा नहीं है कि गठिया रोग के सभी रोगियों को इससे फाइदा पहुंचे| दालचीनी के प्रयोग से आपका गठिया रोग ठीक होता है या नहीं, इसे जाँचने का सबसे बेहतर तरीका है आप इसका सेवन करके देखें| 

  दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट "Home remedies for arthritis''Cinnamon''/गठिया रोग का घरेलू इलाज दालचीनी"| अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक और कमेंट जरूर करें| अगर आप चाहते हैं की इसी तरह के नए-नए पोस्टों के बारे मे और पढ़ने को मिले तो इसके लिए हमारी "घरेलू इलाज /Home Remedies" की website yourghareluillaj,blogspot.com को जरूर subscribe करें,जिससे आपको हमारे नए पोस्टों के बारे मे लेटैस्ट अपडेट मिलती रहे|  हमारी website yourghareluilaaj.blogspot.com को सोसल मीडिया पर भी सेयर कर सकते हैं| आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे कुछ और जानकारी भरे विषय के साथ| धन्यवाद||   
      



Comments

Popular posts from this blog

Pain / दर्द