Home remedies for diabetes "bitter gourd"/डायबटीज़(Diabetes), शुगर अथवा मधुमेह का घरेलू इलाज "करेला"
Home remedies for diabetes "bitter gourd" डायबटीज़ ( Diabetes), शुगर अथवा मधुमेह का घरेलू इलाज “करेला” दोस्तों जब तक हम स्वस्थ रहते हैं , भोग विलाश में लिप्त रहते हैं | अपने खान-पान , शारीरिक परिश्रम को लेकर बिकुल भी ध्यान नहीं देते | हम उन सभी चीजों को पा लेने की अभिलाषा रखते हैं जो इस दुनिया में मानव की सुख-सुविधा के लिए बनीं हैं | यही विलाशिता आगे चल कर हम पर भारी पड़ती है और वही चीजें हमारे शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर डालती हैं , और हमारा शरीर बीमार होकर जीर्ण-शीर्ण हो जाता है | फिर हम उपचार के लिए भटकते फिरते हैं | कभी तो उपचार उपलब्ध हो पाता है और कभी नहीं हो पाता , और कभी-कभी तो उपचार उपलब्ध होते हुए भी देर हो जाने के कारण हम ठीक नहीं हो पाते | बीमार हो जाने के बाद हम दवाओं की ओर भागते हैं , और उन दवाओं का कुछ बुरा प्रभाव भी हो सकता है जो हमे दूसरे रोग पैदा कर सकता है | इ...