Home remedies to lose belly fat/पेट की चर्बी गायब करने के घरेलू उपाय


Home remedies to lose belly fat   
पेट की चर्बी गायब करने के घरेलू उपाय 

   फिटनेस के मामले मे महिलाओं को सबसे ज़्यादा परेशान करती है, उनके पेट की चर्बी| आइए जानते हैं इस अतिरिक्त चर्बी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है...
                                                       

                                                     

                                                              







 एक महीने बाद आपकी बहन की शादी है और आप चाहती हैं की इस शादी मे दुल्हन के बाद जो सबसे खूबसूरत दिखे, वह आप हों| इसके लिए आप खूबसूरत ज्वेलरी, स्टायलिश सैंडल और प्यारी सी साड़ी खरीद कर लाती हैं| फिर एक दिन जब आप साड़ी पहनकर देखती हैं, तब आपकी नजर अपने पेट की चर्बी पर जाती है| ऐसे मे शादी मे सबसे अलग दिखने का ख्याल छोड़ने के अलावा आपके पास और कोई चारा नहीं बचता| हम आपको बता दें कि आपको यह ख्याल छोड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बल्कि जरूरत है तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाने की, जिससे कि आप घर बैठे ही अपने पेट की चर्बी को कम कर पाएँगी और इसका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा| 
    















अ)- पेट की चर्बी गायब करने के लिए आपकी डाइट 
Your diet for missing belly fat-
  आपके फिटनेस के लिए आपका खानपान बहुत अहम भूमिका निभाता है| यदि आप संतुलित डाइट लेती हैं तो आपके पेट की चर्बी नहीं बढ़ती है और आप स्लिम बनी रहती हैं| पेट की चर्बी गायब करने और स्लिम बनी रहने के लिए (घरेलू इलाज / home remedies)  क्या हो आपकी डाइट, आइए जानते हैं—
       
(1)- नाश्ता है जरूरी/ Breakfast is necessary 
                                                          
   वजन घटाने के लिए लोग अक्सर नाश्ते से परहेज करते हैं जो की बिलकुल गलत है| दिन भर के क्रिया-कलापों के लिए आपके शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, जो सुबह के नाश्ते से ही मिलती है| हमे नाश्ते मे एक ही चीज नहीं खानी चाहिए, बल्कि इसे बदलते रहना चाहिए| कभी दूध के साथ दलिया ले सकती हैं, तो कभी वेज सैंडविच, तो कभी पोहा या उपमा ले सकती हैं|
   
  (2)- खाने मे कैलोरी हो कम, फाइबर हो ज़्यादा/eat less calories, more fiber
   अपने खाने मे कैलोरी पर नजर रखें| साथ फाइबर युक्त भोजन लें| फाइबर इंसुलिन के स्तर को कम करता है, जिससे पेट की फालतू चर्बी जल्दी घटती है|
    
 (3)- ग्रीन टी है फायदेमंद /Green tea is beneficial                                                            
   अगर आप चाय पीने की बहुत शौकीन हैं, तो आप दूध से बनी चाय पीने की बजाय एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर ग्रीन टी, लेमन टी या फिर ब्लैक टी ही पीएं|
ग्रीन टी मे कैटेशिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंटस मौजूद होते हैं, जो फैट को जलाते हैं और मेटाबोलिज़्म को बढ़ाने में मदद करते हैं|
 
 (4)- खाने से पहले पिए फल का जूस/ Drink fruit juice before eating 
                                                            
   खाने से पहले आपको फल और सब्जियों का जूस पीना चाहिए| कई लोगों को गलतफहमी होती है कि जूस से मोटापा बढ़ता है, लेकिन (घरेलू इलाज / home remediesकई शोधों से यह बात साबित हो चुकी है कि फलों का रस यदि 100% शुद्ध हो और उसमे चीनी न मिली हो तो वजन घटाने में मददगार साबित होता है|

   (5)- जंक फूड को कहें अलविदा/Say Goodbye to Junk Food
 यदि आप जंक फूड खाने की आदी हैं या फिर आपको तैलीय खाना बहुत पसंद है तो अब इनसे परहेज करना शुरू कर दें|
   (6)- पिए पानी रहें स्लिम-ट्रिम/Drink water stay slim-trim 
                                                        
   हर एक घंटे पर एक गिलास पानी(घरेलू इलाज / home remedies)का सेवन आपके लिए चमत्कार कर सकता है| यह आपको भूख का एहसास न कराते हुये कम खाने में आपकी मदद करता है| पानी पेट को भर देता है और मेटाबोलिक रेट को बढ़ता है|
   
  (ब)- पेट की चर्बी गायब करने के लिए आपका वर्कआउट/ Your workout to lose belly fat
   
   हमारा (घरेलू इलाज / home remedies वर्कआउट हमे फिट रखने मे बहुत ही अहम भूमिका निभाता है| आइए जानते हैं कि हमे स्लिम-ट्रिम रहने के लिए क्या वर्कआउट जरूरी है—
 
 (1)- करें सेहत भरी सैर /Take a health trip                                                        

   कमर और पेट कि चर्बी को दूर करने के लिए (घरेलू इलाज / home remedies रोजाना सुबह सैर पर जाएँ और रात के खाने के बाद भी सैर करना न भूलें| इससे पेट व कमर की अतिरिक्त  चर्बी को कम करने में मदद मिलेगी| नियमित रूप से सैर पर जाने से 25 फीसदी कैलोरी जलती है| पेट जल्दी कम करना है तो तीस मिनट का वॉक सेशन रखें| थोड़ी देर तेजी से चलें, थोड़ा ब्रेक लें और फिर उसके बाद कम स्पीड से चले|
   
 (2)- करें योगासन जरूर/ Do yoga                                                          

                                                            
 कमर और पेट कि वसा को कम करने के लिए  (घरेलू इलाज / home remediesआप नियमित रूप से सुबह उठकर योग करें, खास कर उन आसनों को करें जिनसे आपके पेट और कमर को कम करने मे मदद मिले| सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएँ, सर्वागासन, भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन, शलभासन इत्यादि आसन काफी मददगार साबित हो सकते हैं|
   (3)- डांस करें, फिट रहें / dance, stay fit
                                                       
   अगर आपको एक्सरसाइज करना बोरिंग लगता है तो डांस (घरेलू इलाज / home remediesकरने से भी वजन और पेट कम होता है| अपने किसी भी मनपसंद गाने पर आप 45 मिनट तक डांस कीजिये और फिर देखिये आपको कितना लाभ मिलता है|       

 (4)- सीढ़ियाँ चढ़ें, पेट की चर्बी गायब करें/Climb stairs, make belly fat disappear
                                                               
   कुछ लोगों को समय की कमी के कारण जिम या पार्क जाने की फुर्सत नहीं मिल पाती| ऐसे मे घर और ऑफिस की सीढ़ियाँ (घरेलू इलाज / home remedies आपकी मदद कर सकती हैं| रोजाना 10 से 15 सीढ़ियाँ चढ़ने से आपकी पेट की चर्बी गायब हो जाएगी|
  
(5)- साइकिलिंग से पेट की चर्बी गायब करें /Make belly fat disappear from cycling
                                                        
   अगर आपने अपनी पुरानी (घरेलू इलाज / home remedies साइकिल को घर के किसी कबाड़ मे डाल रखा है तो उसे बाहर निकालिए और आज ही से साइकिलिंग करने निकल पड़िए| इससे न केवल आपके पेट की चर्बी कम होगी बल्कि आपकी मांसपेशियाँ भी मजबूत होंगी|

   (6)- आत्म-अनुशासित रहकर, गायब करें पेट की चर्बी/Disappear belly fat by being self-disciplined
 -- वजन और पेट कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है, इसे करने के लिए आपको केवल उचित मार्गदर्शन, आहार नियंत्रण और प्रेरणा की आवश्यकता पड़ती है|
 -- अक्सर हम इस तरह की चीजों को करते वक्त ढिलाई बरतते हैं| ऐसे में हमें खुद को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए| जैसे की आप शुरू में अपनी कमर की साइज माप सकती हैं कि आप पहले से कितनी फिट हुई हैं| ऐसा करके आप खुद को प्रोत्साहित कर पाएँगी|
                                                                          
   अतः आप उचित डाइट और उचित वर्कआउट (घरेलू इलाज / home remedies करके अपने पेट कि चर्बी बिलकुल घरेलू रूप से गायब कर सकती हैं| /  
Therefore, by proper diet and proper workouts, you can lose your belly fat completely domestically.
                                                     धन्यवाद  
   दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट "पेट की चर्बी गायब करने के घरेलू उपाय"| अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो लाइक और कमेंट जरूर करें| अगर आप चाहते हैं की इसी तरह के नए-नए पोस्टों के बारे मे और पढ़ने को मिले तो इसके लिए हमारी "घरेलूइलाज/home remedies" की website yourghareluilaaj.blogspot.com को जरूर subscribe करें,जिससे आपको हमारे नए पोस्टों के बारे मे लेटैस्ट अपडेट मिलती रहे|  हमारी website yourghareluilaaj.blogspot.com को सोसल मीडिया पर भी सेयर कर सकते हैं| आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे कुछ और जानकारी भरे विषय के साथ| धन्यवाद||   

Friends, this was our post today "Home remedies to lose belly fat". If you liked our post, then please like and comment. If you want to read more about similar new posts, for this you must subscribe to our "home remedies" website "yourghareluilaaj.blogspot.com" so that you can find the latest about our new posts Keep getting updates. You can also share our website yourghareluilaaj.blogspot.com on social media. That's all for today, we will meet you again with some more information. Thank you ||

                     
         


Comments

Popular posts from this blog

Pain / दर्द